फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर वाहनों से जबरन वसूला जा रहा जिला पंचायत टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,विकासनगर
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा ने जिला पंचायत पर दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों से जबरन टैक्स वसूली का आरोप लगाया है। तहसीलदार कालसी एसपी उनियाल के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में मोर्चा के कालसी मंडल अध्यक्ष गजेंद्र भंडारी ने बताया कि कालसी, विकासनगर और जलालिया के पास जिला पंचायत द्वारा जबरन वाहनों से टैक्स की वसूली की जा रही है। टैक्स वसलूने के बाद उन्हें रसीद भी नहीं दी जाती। सूचना के अधिकार के तहत मांगी सूचना के आधार पर पता चला कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा सकता बावजूद जिला पंचायत द्वारा वाहनों से जबरन टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। भंडारी ने कहा कि यदि टैक्स वसूली पर तत्काल प्रभाव से रोक नहीं लगाई गई, तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

ज्ञापन भेजने वालों में महामंत्री मनजीत सिंह तोमर, महामंत्री अमित पांडेय, उपाध्यक्ष दर्शन टम्टा, कुलदीप रावत, अभिजीत वर्मा, रिजेश, अनूप चौहान, भोपाल रावत, मनीष, बारू नेगी, अजीत, विरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें