ब्यूरो/अमर उजाला,विकासनगर
क्षेत्र में युवतियों के साथ बढ़ती छेड़ाखानी और चोरी की वारदातों पर अकुंश लगाने की मांग पर स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने क्षेत्र के व्यस्तम इलाकों, गलियों और चौक-चौराहों पर सीसीटीवी और पुलिस पीकेट लगाने की मांग की है।
वरिष्ठ समाज सेवी अभिषेक सिंह चौहान के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि बीते कुछ माह में क्षेत्र में अपराध तेजी से बढ़े हैं। आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में अपराधों पर तकाल प्रभाव से रोक लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने जरुरी गए हैं। पूर्व में बाबूगढ़ चुंगी, पहाड़ी गली चौक, गीता भवन चौक, डाकपत्थर तिराहा और अस्पताल चौक पर पुलिसकर्मी तैनात रहते थे। लेकिन कुछ माह से इन जगहों से पुलिसकर्मियों को हटा लिया गया है। संवेदनशील जगहों पर कैमरे लगा शहर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा सकता है।
ज्ञापन सौंपने वालों में पारस कन्नौजिया, पं. राजकुमार शर्मा, जोगिंदर सिंह बेदी, सत्यम, कामिल खान, गुलफाम अहमद, दिगंबर राजगिरी, विजेंद्र, मुस्तफा, गौरव, इस्तकार, मोहित, शाहरुख, दीपक रावत, अमन कन्नौजिया, सलमान, शुभम, मोइन आदि शामिल रहे।
----
बाजार में बनाया जाए शौचालय
विकासनगर। मुख्य बाजार में सुलभ शौचालय निर्माण की मांग पर आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि मुख्य बाजार में रोजाना पहाड़ी अंचलों से लोग खरीददारी के लिए आते हैं। लेकिन, बाजार में शौचालय नहीं होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। ज्ञापन भेजने वालों में आप के विधानसभा उपाध्यक्ष गुलफाम अहमद, पारस कन्नौजिया, जोगिंदर सिंह, सत्यम, कामिल खां, राजीव, विजेंद्र आदि शामिल रहे।