फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल-टेनिस के ओपन वर्ग में रिया और मंयक ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। दो दिवसीय जिला स्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में रिया डिमरी और मयंक भट्ट ने फाइनल पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में आदित्य नेगी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

टेबल-टेनिस संघ चमोली की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे ने किया। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में रिया डिमरी-मयंक भट्ट की जोड़ी ने केशव अग्रवाल-पूनम चौधरी की जोड़ी को 11-5-11-8 से हराया। बालक वर्ग के एकल मैच में कृष झिंक्वाण ने पीयूष पंवार को 11-7, 11-07 से हराया। सब-जूनियर एकल वर्ग में केशव अग्रवाल ने हर्षित ध्यानी को 11-6 एवं 11-4 से, जूनियर एकल वर्ग में आदित्य नेगी ने केशव अग्रवाल को 09-11, 11-05, 11-09 एवं 12-10 से हराया। पुरुष एकल वर्ग वीआर अग्रवाल ने आदित्य नेगी को 7-11, 11-9, 11-08, 08-11 एवं 11-09 से, बालिका कैडेट एकल वर्ग में स्नेहा नेगी ने पारूल पंवार को 11-4, 11-05 से हराकर जीत दर्ज की। सब-जूनियर एकल वर्ग में पूनम चौधरी ने अमीषा को 11-09 एवं 11-7 से, जूनियर एकल वर्ग में पूनम चौधरी ने हिमानी रावत को 11-8 एवं 11-9 से हराया। महिला एकल वर्ग में रिया डिमरी ने लता झिंक्वाण को 11-7, 08-11, 11-7 एवं 11-8 से हराया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, टेबल-टेनिस संघ के जिलाध्यक्ष डा. यदुनंदन भट्ट, दिव्या सती, प्रकाश सती, संतोष सती, रीया डिमरी, लता झिक्वांण, शेखर रावत, आरएस कठैत, नवीन कुंवर और प्रियंक किमोठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें