फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोईवाला क्षेत्र में बढ़ी गुलदार की चहलकदमी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी बढ़ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पहले फतेहपुर गांव में और अब शेरगढ़ माजरी में गुलदार की आवाजाही बढ़ने लगी है। ऐसे में लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है। जीवनवाला ग्राम सभा के फतेहपुर टांडा गांव के बाद गुलदार की चहलकदमी माजरी ग्रांट ग्राम सभा के लालतप्पड़ और शेरगढ़ में भी होने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही गुलदार वन सीमा से सटे मार्ग के जंगल में आ रहा है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पाल ने बताया गुलदार ने विगत दिवस बाइक सवार लोगों पर झपटा था। बाइक की गति अधिक होने से सवार गुलदार के हमले में बाल बाल बचे। बताया कि रात में शेरगढ़ मार्ग पर आवाजाही करने से खतरा बढ़ रहा है। वहीं, फतेहपुर टांडा गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। लोग शाम होते ही घरों में आ रहे है। वन विभाग के कहने पर पशुपालक अपने मवेशियों को बंद गौशाला में रख रहे है। माजरी ग्रांट ग्राम प्रधान किरन पाल ने कहा कि वन विभाग के उच्चाधिकारियों को समस्या के बाबत अवगत कराया गया है। जंगली जानवरों की आमद आबादी में रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने का भी अनुरोध किया है। वन अधिकारियों ने बताया कि गुलदार की आमद वाले क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें