फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से अफरा-तफरी में रहे ब्राह्मण थाला गांव के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। बुधवार रात हुई भारी बारिश से ग्राम पंचायत ब्राह्मण थाला में निर्माणाधीन मोहनखाल-ताली-कंसारी मोटर मार्ग का मलबा गांव में आ गया जिससे पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही चार परिवारों को खतरा भी हो गया। मलबा घरों में घुसने की आशंका से ग्रामीणों ने रतजगा किया।
विज्ञापन

ओम प्रकाश थपलियाल, डा. रमेश थपलियाल, दर्शनी देवी और देवी प्रसाद थपलियाल का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों और ठेकेदार की ओर से सड़क कटिंग कार्य कर यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। सड़क पर जिन स्थानों पर सुरक्षा दीवार लगाई जानी थी, वहां कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। पीएमजीएसवाई के ईई राजकुमार का कहना है कि अवर अभियंता को मौके पर भेजा जा रहा है। शीघ्र गांव की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें