फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिनों से स्वास्थ्य कर्मी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नीती घाटी के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांपा में तैनात वार्ड ब्वाय भुवन चंद्र पुरोहित, आमखेत (चमोली) निवासी 17 जुलाई से लापता हैं। कर्मी के परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया से भेंटकर शीघ्र कर्मी की खोज करने की मांग उठाई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, लापता कर्मी की पत्नी अंजू देवी, मंजू, मीना, नीमा, शकुंतला, सतेश्वरी देवी, नीलम आदि ने कहा कि भुवन चंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना जोशीमठ में 21 जुलाई को दर्ज की जा चुकी है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। एडीएम ने शीघ्र कर्मी की खोज का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें