फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। मखियाली कलां गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे उसके परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी गुफरान ने वर्ष 2009 में अपनी बेटी शाइस्ता की शादी कोतवाली क्षेत्र के मखियाली कला गांव निवासी एक युवक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही शाइस्ता के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। इस बीच शाइस्ता ने दो बच्चे भी हुए। परिजनों के मुताबिक वर्ष 2016 में युवक ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था, लेकिन लगभग दो साल बाद दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों व रिश्तेदारों ने उनका फिर से निकाह करा दिया था। इसके बाद ससुराल वालों ने शाइस्ता को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया था। शनिवार सुबह शाइस्ता की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने ससुरालियों पर शाइस्ता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मौके पर हंगामा किया। परिजनों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली के एसएसआई रणवीर सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत किया और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण का पता चल सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें