फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा जलाया, तो नपेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

शहर से निकलने वाले कूड़े को हरिद्वार रोड स्थित खाली भूखंड पर डंप किए जाने का मुद्दा कांवड़ यात्रा की समीक्षा बैठक में उठा। स्थानीय नागरिकों ने कमिश्नर से डंप कूड़े का निस्तारण नहीं होने की शिकायत की। बताया कि कूड़े की दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोगों और वहां से गुजरने वाले राहगीरों का जीना मुश्किल हो गया है। निगम द्वारा कूड़ा जलाए जाने से स्थिति और भी ज्यादा खराब हो रही है, जिस पर कमिश्नर बिफर गए, उन्होंने कूड़ा जलाने पर लोकल प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर निगम शहर से रोजाना निकलने वाले करीब 34 टन कचरे को हरिद्वार रोड स्थित एक खाली प्लॉट में वर्षों से डंप कर रहा है। कूड़ा हटाने के लिए राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के लोग धरना-प्रदर्शन आंदोलन तक कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बताया कि बरसात में कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से वह परेशान हैं। हरवक्त संक्रमण का खतरा सताता रहता है। आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही सहायक नगर आयुक्त को ट्रंचिंग ग्राउंड की व्यवस्था होने तक कूड़े पर कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें