फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते क्षतिग्रस्त, छानियों में फंसे बांक के 60 लोग-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। यहां आपदा क्षेत्रों में एक हफ्ते बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। कैल नदी पर बना पैदल पुल बहने से बांक गांव के 60 ग्रामीण बुग्यालों में बनी छानियों में फंसे हैं। रास्ते और पुलों के क्षतिग्रस्त होने से यहां अब राशन का संकट बन रहा है। लोगों ने हेलीकॉप्टर से खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

बांक गांव के इंद्र सिंह, किशन दानू आदि ने बताया कि ग्रामीण पालतू मवेशियों के साथ छानियों में गए थे। इस दौरान ग्रामीण रोटेशन से गांव आकर छानियों में राशन सहित अन्य जरूरी सामान पहुंचाते हैं, लेकिन पिछले 15 जुलाई की रात्रि को क्षेत्र में हुई भारी बारिश से छानियों को जाने वाला पैदल मार्ग और कैल नदी पर बना पैदल पुल बह गया, जिससे बुग्यालों में पशुओं के साथ गए 60 ग्रामीण भी अभी तक छानियों में ही फंसे हैं। ग्रामीण मान सिंह, राजेंद्र सिंह, गंगा सिंह, कांति देवी, देवराम, गबर राम, कलम राम आदि ने बताया कि बांक गांव से 10 किमी दूर आली बुग्याल के पास तोलपानी, तौला, गिरगाड़ आदि बुग्यालों में लोग फंसे हैं। दीदना के पास कैल नदी पर बना पैदल पुल बहने से छानियों में रह रहे लोगों के लिए राशन सहित अन्य आवश्यक सामग्री की समस्या बन गई है। इंद्र सिंह, प्रमुख उर्मिला बिष्ट सहित अन्य ने छानियों में फंसे लोगों के साथ ही वाण, कुलिंग, बांक आदि गांवों में हेली सेवा से खाद्य सामग्री आपूर्ति करने की मांग की है। दूसरी ओर तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल ने बताया कि सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। लोनिवि पैदल मार्ग बनाने के प्रयास कर रहा है। पैदल मार्ग बनने के बाद खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें