श्रीनगर। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर बस आपरेटर्स ने बस सेवाएं बंद रखीं। वहीं पर्वतीय टैक्सी/मैक्सी महासंघ ने हड़ताल से किनारा करते हुए लोकल रूट और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अपनी सेवाएं जारी रखी।
शुक्रवार को क्षेत्र में टीजीएमओयू (टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन) और जीएमओयू (गढ़वाल मंडल मोटर ऑनर्स यूनियन) की बस सेवाएं ठप रही। श्रीनगर के बस अड्डे पर भी एक भी बस नहीं मिली। हालांकि टैक्सियां चली, लेकिन बस की तुलना में इनकी क्षमता कम होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ की ओर आ रहे लोगों को काफी मुसीबत झेलनी पड़ी।