फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने विकास खंड के 46 विद्यालयों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। परिषदीय परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 46 विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाक सभागार में विधायक विनोद कंडारी ने परिषदीय परीक्षा वर्ष 2018 में विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिहृृ भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसमें 17 इंटरमीडिएट व 29 हाईस्कूलों के 94 छात्र- छात्राएं शामिल रहे। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कबड्डी प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने वाली जीआईसी जखंड की प्रतिभा व राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रतिभागी गोनीखाल की अंजलि को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक विनोद कंडारी ने छात्रों की इस उपलब्धि का श्रेय अभिभावकों व शिक्षकों को दिया। कहा कि शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यालयों में शीघ्र ही अध्यापकों की तैनाती की जाएगी। साथ ही जर्जर विद्यालय भवनों का नव निर्माण व मरम्मतीकरण का कार्य भी करवाया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार हरिहर उनियाल, प्रधानाचार्य अवधेश मणीलाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बुटोला, नरेंद्र कुवर, विपिन कंडारी, संजीव चौहान, प्रवेंद्र पंवार, नरेंद्र भंडारी, शिव सिंह नेगी व विपिन भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें