श्रीनगर। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित कर रही है।
शुक्रवार को उन्होंने सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर श्रीनगर में आयोजित पर्यावरण सम्मान समारोह और डांग में संपर्क मार्गों के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने सेल्युलर कंपनी आइडिया के नेशनल हेड (आइटी ऑपरेशन) राजशेखर जोशी और हेड आइडिया सेल्युलर निलय रंजन को सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आइडिया कंपनी ने विद्यालय में 5 शौचालयों का पुनर्निर्माण किया है। सामाजिक कार्यक्रमों में कंपनी के योगदान को देखते हुए पूरी टीम को सम्मानित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के पश्चात धन सिंह ने डांग गांव में 15 लाख रुपये के 3 संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया। उक्त मार्गों का निर्माण शहरी विकास विभाग की अवस्थापना निधि से किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रांत सह संघचालक प्रो. आरसी भट्ट, विद्या भारती के संगठन मंत्री भुवन, प्रदेश निरीक्षक सत्य प्रसाद बंगवाल, विद्या मंदडिोर के प्रबंधक डा. एमएस पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पंकज सती आदि मौजूद थे।