फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्ष प्रदान करता है शिवपुराण कथा का श्रवण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

बाबूगढ़ स्थित श्री अनंतेश्वर महादेव मंदिर में चल रही शिवपुराण कथा के चौथे दिन कथा व्यास प्रमोद चमोली ने मां भगवती के अवतार का बखान किया। इसके अलावा सावन मास में शिव पुराण कथा सुनने का महत्व बताया।
विज्ञापन

कथा व्यास प्रमोद चमोली ने कहा कि शिवपुराण में शिव के कल्याणकारी स्वरूप का वर्णन किया गया है। शिव पंचदेवों में प्रधान और अनादि सिद्ध परमेश्वर हैं। शिव स्वयंभू, शाश्वत और सर्वोच्च सत्ता के स्वामी हैं। वे विश्व चेतना और ब्रह्मांडीय अस्तित्व के आधार हैं। सभी पुराणों में शिव पुराण सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। सावन मास में शिव पुराण कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिव पुराण शिव की असीम शक्तियों का एहसास कराता है। शिव त्याग, तपस्या, वात्सल्य और करुणा की मूर्ति हैं। शिव नाम का जाप मनुष्य को रोग, शोक से मुक्त करने वाला है। इसके अलावा कथा व्यास ने मां भगवती द्वारा चंड-मुंड के संहार का वर्णन किया। इस मौके पर सतेंद्र रावत, लखन सिंह रावत, महेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी, सूरत सिंह चौहान, सोहन लाल रतूड़ी, देवेश्वरी, कृष्णा चौहान, सावित्री, विद्या, सोमवती वर्मा, भावना नेगी, सुलोचना देवी, लक्ष्मी रतूड़ी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें