फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला ,ऋषिकेश ।
विज्ञापन

श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा के तहत कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बालिकाओं को आत्म रक्षा हेतु प्रशिक्षित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम का विद्यालय के प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत ने विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रशिक्षक राजेंद्र गुप्ता ने बालिकाओं को बेसिक पंच, किक, सेल्फ डिफेंस, फाइट आदि के तौर तरीके सिखाए। प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत ने राष्ट्रीय जज ए ग्रेड बनने पर कराटे प्रशिक्षक राजेंद्र गुप्ता को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेजर गोविंद सिंह रावत ने कहा कि समाज में आए दिन बालिकाओं के साथ हो रही छेड़छाड़ व अन्य आपराधिक घटनाओं को देखते हुए प्रत्येक बालिका के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखना जरूरी है। इसके लिए बालिकाओं की रक्षा में कराटे का प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। प्रशिक्षक राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को कराटे की प्रत्येक विधा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर रंजन अंथवाल, मोनिका, कंचन, ज्योर्तिमयी शर्मा, नीलम मनोड़ी, प्रवीण रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें