फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफान पर गंगा, चेतावनी रेखा के करीब पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला ,ऋषिकेश।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से तीर्थनगरी में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार को जलस्तर में बढ़ोतरी आंकी गई। पानी बढ़ने से मंगलवार को त्रिवेणीघाट का निचले प्लेटफार्म जलमग्न हो गया, जिसके चलते गंगा सभा की ओर से नियमित सांध्यकालीन गंगा आरती का आयोजन मुख्य घाट की सीढ़ियों पर करना पड़ा। इस दौरान गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से 13 सेमी. नीचे बहा। दोपहर के समय वाटर लेवल 339.37 मीटर आंका गया। नदी में पानी बढ़ने से त्रिवेणीघाट पर गंगा आरती के लिए निर्धारित प्लेटफार्म जलमग्न हो गया। दोपहर के समय प्रत्येक दो घंटे में करीब 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी आंकी गई।
त्रिवेणीघाट के आसपास टापू पर लगे चेतावनी बोर्ड भी पानी में डूब गए। घाट के पास बनी जल पुलिस चौकी तक पानी पहुंच गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार मंगलवार को सुबह से ही गंगा के जलस्तर में आंशिक बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। दोपहर 2 बजे तक गंगा चेतावनी रेखा से 28 सेमी. नीचे 339.12 मीटर पर थी। जबकि अगले दो घंटे में जलस्तर 14 सेमी बढ़कर 339.26 मीटर तक पहुंच गया। शाम छह बजे 339.37 मीटर तक पहुंचा। इसके बाद गंगा के जलस्तर में थोड़ी कमी दर्ज की गई। आयोग के मुताबिक शाम सात बजे तक वाटर लेवल सात सेंटीमीटर घटकर 339.30 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियों का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट जारी
ऋषिकेश। गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। नगर निगम और पुलिस के माध्यम से नदियों के तटों पर बसे लोगों को पानी बढ़ने पर खुद ही सुरक्षित स्थान पर चले जाने की मुनादी करा दी गई है। इसके अलावा प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां कर ली है। उपजिलाधिकारी गंगा व अन्य नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें