फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध प्लाटिंग पर चली साडा की जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन और दून घाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने चलाया अभियान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
तहसील प्रशासन और दून घाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की टीम ने मंगलवार को तहसील क्षेत्र अंतर्गत खुशहालपुर में करीब 30 बीघा कृषि भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।
टीम ने तहसीलदार प्रकाश शाह और साडा के एसडीओ श्याम मोहन शर्मा के नेतृत्व में अभियान चलाया। लंबे समय से साडा को क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग की शिकायत मिल रही थी। जिस पर टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां करीब 30 बीघा जमीन पर बाउंड्रीवाल कर प्लाटिंग की गई थी। प्लाटिंग में पार्टिशयन वॉल का भी निर्माण किया गया था। सूत्रों का कहना है कि भू माफिया उक्त जमीन को कई हिस्सों में बांट पूर्व में लोगों को बेच चुका है। प्लाटिंग को पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र में कई जगहों पर बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से प्लाटिंग की गई है। भू माफिया ने बागों को भी नहीं बख्शा है। हाल ही में हाईकोर्ट ने हरबर्टपुर में बाग को अवैध रूप से काट की गई प्लाटिंग को ध्वस्त कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्देश के बाद से साडा और तहसील प्रशासन ने क्षेत्र में अवैध रूप से की गई प्लाटिंग को चिह्नित कर ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। इस मौके पर एसआई कविंद्र राणा, सतीश चौहान, सतीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें