ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
आचार्य विद्यासागर की दीक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दिगंबर जैन महिला महासमिति ने इसे संयम स्वर्ण महोत्सव के रूप में मनाया। पहाड़ी गली स्थित जैन मंदिर में आचार्य की आरती और अभिषेक पूजन किया गया। शाम के समय हाथों में दीपक लेकर नगर परिक्रमा की। रात आठ बजे सामूहिक आरती की गई। आरती में जैन समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
वक्ताओं ने कहा कि आचार्य महाराज भारत भूमि के प्रखर तपस्वी, चिंतक, कठोर साधक और लेखक हैं। आज ही के दिन आचार्य ने दीक्षा ग्रहण की थी। जिसे पूरे देश में संयम स्वर्ण महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस मौके पर महिला महासमिति की अध्यक्ष वंदना जैन, महासचिव श्वेता जैन, नीलम जैन, रविता, शशि जैन, सुनीता, गीता, अनीता जैन, मानसी, पूनम, रीना जैन, किशन लाल जैन, अनिल जैन, अजय जैन, बिट्टू जैन, विपिन, अजय, मनोज, अनिल, मयंक, आशीष, संजय जैन, आयुष जैन, मोहित जैन आदि शामिल रहे।