फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने नीती घाटी, फूलों की घाटी और बदरीनाथ यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। डीएम आशीष जोशी ने नीति घाटी के सीमांत गांवों, फूलों की घाटी और बदरीनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने नीति घाटी में विकास कार्यों का जायजा लिया और फूलों की घाटी, बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर यात्रा व्यवस्थाएं परखीं। डीएम ने नीति सहित अन्य गांवों में मूलभूत सुविधाओं के लिए योजना तैयार करने और अधिकारियों को सभी जरूरी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने 14 और 15 जुुलाई को इन तीनों क्षेत्रों का निरीक्षण किया था। नीति घाटी के निरीक्षण के दौरान डीएम को तमक नाले पर निर्माणाधीन पुलिया के निर्माण में गुणवत्ता की कमी मिली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को तत्काल निर्माण की तकनीकी रिपोर्ट उपलब्ध कराने और खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने नीति गांव में गूल निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने और जालडुंगा में निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। डीएम ने क्षेत्र में डीएसपीटी व सेटेलाइट फोन सुविधा सुचारु करने, बाम्पा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महीने में कम से कम तीन दिन एक विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती सुनिश्चित आदि को कहा। फूलों की घाटी के निरीक्षण के दौरान डीएम ने यात्रा मार्ग पर घोडे-खच्चरों की ओर से फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर लामबगड़ स्लाइड जोन का निरीक्षण किया और एनएच इकाई को हाईवे पर मशीनें व मजदूरों को तैनात रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बदरीनाथ धाम में आधुनिक शौचालय के निर्माण के लिए पालिका के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें