फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतगांव में फंसे 30 से अधिक बाहरी व्यापारी-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। रतगांव में रविवार देर रात की आपदा में डुंग्री-रतगांव मोटर मार्ग पर बने मोटर पुल के बहने से तालगैर में आयोजित मेले में पहुंचे 30 से अधिक व्यापारी रतगांव में ही फंस गए। व्यापारियों को रेस्क्यू करने के लिए तहसील से एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन दल रवाना हो गया है।
विज्ञापन

रतगांव के तालगैर में रविवार से दो दिवसीय पर्यटन मेला शुरू हुआ था। मेले में नजीबाबाद, बिजनौर सहित मैदानी क्षेत्रों के 30 से अधिक व्यापारियों ने भी दुकानें लगाई थी। रविवार देर रात हुई भारी बारिश और बादल फटने से रतगांव जाने के लिए बना मोटर पुल बह गया। क्षेत्र में भारी तबाही से मेला स्थगित हो गया, लेकिन मेले में शामिल होने गए मैदानी क्षेत्रों के 30 से अधिक व्यापारी गांव में ही फंस गए। राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार सिद्घवान ने बताया कि सोमवार दोपहर को सूचना मिलने के बाद व्यापारियों को निकालने के लिए तहसील से एसडीआरएफ और अन्य आपदा प्रबंधन दल रतगांव के लिए रवाना हुआ। फंसे हुए व्यापारियों को वैकल्पिक मार्ग से रेस्क्यू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें