फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई ने गदेरे में बनाया डंपिंग जोन, अगथला गांव को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। निर्माणाधीन सल्ला-रैतोली सड़क का मलबा गदेरे में डंप किया जा रहा है। बुधवार को तड़के हुई बारिश के कारण गदेरे का मलबा अगथला गांव के कई मकानों में जा घुसा और कई जगह कृषि भूमि भी नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र पीएमजीएसवाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
पीएमजीएसवाई पोखरी की ओर से निर्माणाधीन सल्ला-रैतोली सड़क अगथला गांव के ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। यहां ठेकेदार की ओर से गदेरे में निर्माण का मलबा डंप किया गया है जो बुधवार को हुई बारिश के कारण सीधे मकानों में घुस रहा है। बुधवार को हुई बारिश से गदेरे का मलबा मकानों में घुस गया, और कृषि भूमि भी नष्ट हो गई है। परेशान ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र पीएमजीएसवाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगथला गांव की ग्राम प्रधान लीलावती देवी, कृपाल सिंह, जोत सिंह, जगत सिंह और कुंदन सिंह का कहना है कि क्षेत्र में पीएमजीएसवाई को ओर से सल्ला-रैतोली सड़क पर हिल कटिंग का कार्य किया जा रहा है। निर्माणदायी संस्था के ठेकेदार की ओर से सड़क कटिंग का मलबा डंपिंग जोन की बजाय गांव के समीप स्थित गदेरे में डाला जा रहा है। बुधवार को सुबह पांच से नौ बजे तक मूसलाधार बारिश हुई जिससे गदेरे में डंप मलबा सीधे गांवों के कई मकानों में घुस गया और कृषि भूमि भी नष्ट हो गई। बारिश के मौसम में ग्रामीण खतरे के साए में रात गुजार रहे हैं। वहीं पीएमजीएसवाई पोखरी के अधिशासी अभियंता राजकुमार का कहना है कि सल्ला-रैतोली सड़क कटिंग के मलबे के निस्तारण के लिए डंपिंग जोन अलग से बनाया गया है। ठेकेदार की ओर से यदि गदेरे में मलबा डाला जा रहा है तो शीघ्र इसे रुकवाया जाएगा। मामले में संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें