फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बरामदे में बंधे कुते को गुलदार ने बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाजार में स्थित एक घर के आंगन में बंधे कुत्ते को गुलदार ने निवाला बना दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। हालांकि वन विभाग अधिकारी लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिला रहे है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक घर के बरामदे में बंधे कुत्ते को गुलदार ने निवाला बना दिया। भवन स्वामी प्रदीप मल्ल ने बताया कि पूर्व में भी कई बार उनके घर के आस-पास गुलदार देखा गया है। वहीं कुछ दिन पूर्व इसी मोहल्ले में एक बछड़े को गुलदार ने निवाला बनाया था। स्थानीय निवासी धनवीर बुटोला आदि का कहना है कि गुलदार छोटे बच्चों पर हमला कर सकता है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने कहा कि मामले की जानकारी के लिए वन कर्मियों को भेजा गया है। लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें