फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति को नाबार्ड करेगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) की ओर से चमोली की श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति को सर्वश्रेष्ठ गैर-सरकारी संगठन के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नाबार्ड 13 जुलाई को अपने 37वें स्थापना दिवस पर देहरादून में यह पुरस्कार देगा।
विज्ञापन

नाबार्ड के डीडीएम अभिषेक कापरी ने बताया कि नाबार्ड प्रदेेश में सामाजिक और महिला उत्थान पर कार्य कर रहे एक गैर-सरकारी संगठन को पुरस्कृत करती है। पुरस्कार के लिए इस बार चमोली की श्री नंदा देवी महिला लोक समिति को चयनित किया गया है। वहीं श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की सचिव डा. किरन पुरोहित ने बताया कि समिति बीस सालों से गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। अभी तक समिति हजारों महिलाओं और काश्तकारों को स्वरोजगार से जोड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें