फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली में 6 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली/देवाल। मंगलवार तड़के हुई तेज बारिश से नालों और गदेरों का मलबा सड़कों पर आ गया। इस कारण देवाल-थराली मुख्य मार्ग सहित छह ग्रामीण मार्ग बंद हो गए। सुबह चार बजे बंद हुआ देवाल-थराली मार्ग सुबह दस बजे खुला गया। वहीं कई जगह चट्टानें टूटने से सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिससे कई गांवों की आवाजाही ठप हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के हुई बारिश से थराली-देवाल मोटर मार्ग पूर्णा, कोठी, ऊणी में चट्टान टूटने से बंद हो गई। वहीं सौंगाव और बंदरधौंड में जूनिधार मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया और थराली-देवाल मोटर मार्ग 6 घंटे तक बंद हो गया। वहीं तहसील मुख्यालय राड़ीबागड और केदारबागड में नालों और गदेरों से मलबा सड़क पर आने सड़कें बंद रहीं। यहां आठ बजे लोनिवि ने जेसीबी भेजकर आवाजाही मार्ग खोला और आवाजाही सुचारु करवाई। इसके अलावा थराली-कुराड़, नंदकेशरी-जोला, थराली-गोठिण्डा, खंपाधार-चिडंगा, थराली-सूना मोटर मार्ग भी कई स्थानों पर बंद रहा। दूसरी ओर देवाल में बारिश से बंद हुआ हाटकल्याड़ी-बेराधार मोटर मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया। सड़क बंद होने से बेराधार, अठठू सहित कई गांव के लोगों को पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। बेराधार के चंद्र सिंह ने बताया कि बारिश से सड़क पर कई जगह मलबा आ गया, जिससे आवाजाही बंद है। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता जीबी जोशी ने कहा कि बारिश से बंद हो रही सड़कों को तुरंत खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें