फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में बेटे की मौत पर पिता ने की गहनता से जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। गुराई गांव निवासी अर्जुन सिंह की जापान के एक होटल में हुई मौत के कारणों का पांच दिन बाद खुलासा नहीं हो पाया है। अर्जुन के पिता मोर सिंह ने बताया कि बेटे की मौत के बाद अभी तक उन्हें सरकारी तौर पर कोई मदद नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

अर्जुन के पिता मोर सिंह ने बताया कि उनका बेटा जापान में टिहरी निवासी राजेंद्र सिंह रमोला के होटल में काम करने गया था। ऐसे में राजेंद्र सिंह को घटना के बारे में परिजनों को जानकारी देनी चाहिए थी, लेकिन वह पूरी तरह इस मामले में कुछ कहने को राजी नहीं है। मृतक के पिता मोर सिंह ने बताया कि होटल मालिक रमोला ने अर्जुन की मौत पर 16 लाख की सहायता देने की बात कही है, जिसमें से 8 लाख शव को स्वदेश लाने पर खर्च आ रह है। परिजनों ने होटल मालिक से अर्जुन के शव को अपने खर्च पर भेजने को कहा है। साथ ही भारत में बेटे की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है। दूसरी ओर उप राजस्व निरीक्षक खिमानंद बहुगुणा ने बताया कि उन्होंने मृतक के परिजनों से बातचीत के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी टिहरी को भेज दी है, जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें