फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर नलकूप कर्मियों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के विभिन्न क्षेत्रों में नलकूप संचालक संविदा कर्मियों को विगत पांच माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इससे आक्रोशित कर्मियों ने विभाग से समय पर मानदेय भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड कीर्तिनगर के चौरास, मलेथा, नैथाणा आदि क्षेत्रों में करीब 5 नलकूप व एक ट्यूवेल संचालित हो रही है। इन्हीं से कई हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई की जा रही है, लेकिन संचालन के काम में लगे संविदा कर्मियों को मानदेय का भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। कर्मियों ने बताया कि नियमितीकरण की उम्मीद में अल्प मानदेय पर काम करने के बाद भी उन्हें समय पर मानदेय का भुगतान नही किया जाता है। बताया कि पांच माह से मानदेय न मिलने से कर्मियों में आक्रोश पनप रह है। दूसरी ओर विभाग के अधिशासी अभियंता बीएस पंवार ने बताया कि कर्मियों को मार्च तक के मानदेय का भुगतान किया जा चुका है। शेष मानदेय का शीघ्र भुगतान करवा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें