फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन शिकायत निवारण शिविर में 31 शिकायतें हुई दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में 31 शिकायतें दर्ज की र्गइं। डीएम ने सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए और सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में नौली के प्रधान एवं वन पंचायत सरपंच ने 16 वर्ष बाद भी हापला-कलसीर-नौली-धोतीधार मोटर मार्ग का काम पूरा न होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि मार्ग न बनने से हापला, कलसीर, नौली व धोतीधार के ग्रामीण गंतव्य तक जाने के लिए पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल घाट के पीटीए पदाधिकारियों ने गणित व विज्ञान के शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई। सिवाई संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए अधिकृत भूमि का मुआवजा वास्तविक मालिक को देने की मांग की। मोहनखाल के लोगों ने क्षेत्र में पीएनबी बैंक शाखा खोलने की मांग उठाई। इस मौके पर सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें