फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलबीर प्रकरण में प्रगति नहीं होने से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। घेस गांव के बलबीर राम प्रकरण में अभी तक न तो पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और न ही शव कब्जे में ले पाई है। अब डीएम के आदेश पर मामले की जांच राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

घेस गांव के बलबीर राम की बुग्यालों में हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाते हुए युवक के पिता धर्मराम ने 30 जून को राजस्व पुलिस में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि बलबीर राम कीड़ा-जड़ी निकालने बुुग्यालों में था कि यह घटना हुई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी मामले में कोई प्रगति नहीं हुई। तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल ने बताया कि डीएम के आदेश पर मामले की जांच राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई है। जल्द ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें