फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिनों बाद भी लापता युवकों का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। एक जुलाई को बदरीनाथ हाईवे पर हुई बोलेरो दुर्घटना में लापता दोनों युवाओं का अभी तक कुछ पता नहीं लगा है। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने भी सर्च अभियान बंद कर दिया।
विज्ञापन

एक जुलाई को पीपलकोटी के समीप बदरीनाथ हाईवे पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा में समा गई थी। हादसे में बेमरु गांव निवासी देवी हटवाल और सुरेंडा गांव निवासी राकेश मेहरा भी लापता हो गए थे। एसडीआरएफ के टीम लीडर देवेंद्र सिंह ने बताया कि कई दिनों तक पीपलकोटी से लेकर बिरही तक नदी किनारे सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन न तो बोलेरो और न ही लापता युवाओं का पता चल पाया है। अब सर्च अभियान बंद कर दिया गया है। हालांकि पुलिस चौकी पीपलकोटी के जवानों ने सोमवार को भी अलकनंदा के किनारे युवाओं की खोज की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें