ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन व ऋषिकेश चेस क्लब के चार खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में चारों खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए रवाना किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी भट्ट ने बताया कि 9 व 10 जुलाई को कुमाऊं मंडल के किच्छा, उधमसिंहनगर में आयोजित होने वाली 13वीं राज्य स्तरीय अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता में ऋषिकेश के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें रोहित रावत, नवनीत भंडारी, जसनप्रीत सिंह, रावेंद्र मिश्रा व कोच शेर सिंह थापा शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों को भाजपा के वरिष्ठ नेता भगवती प्रसाद रतूड़ी ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव दिनेश पैन्यूली, संयुक्त सचिव रोशन पंत, कुलवीर सिंह, अनन्या भट्ट, गुंजन गुरुंग आदि मौजूद रहे।