फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सच्चे समाजवादी नेता थे चंद्रशेखर : गौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की 11वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को गंगा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सपा के नगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर के नेतृत्व में कार्यकर्ता त्रिवेणीघाट गंगा तट पर एकत्रित हुए। इसके बाद गंगा में पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेशचंद्र गौड़ ने कहा कि स्व. चंद्रशेखर एक सच्चे समाजवादी नेता थे। उन्होंने देश की एकता व अखंडता के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक संदेश यात्रा निकालकर युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया। प्रदेश प्रवक्ता अतुल यादव व प्रदेश सचिव राजपाल यादव ने कहा कि पूर्व पीएम चंद्रशेखर, डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर गरीब, शोषित वर्ग, श्रमिकों व नौजवानों की आवाज को प्रमुखता से उठाते रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर सोमनाथ वैद्य, अंकित कुमार, देवेंद्र चौधरी, पुरुषोत्तम शर्मा, जगदीश, अशोक पाल, चंद्रमोहन वर्तवाल, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें