फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीतम ने आंदोलनकारियों को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध के विरोध में पछवादून जन कल्याण संगठन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
शनिवार को धरना स्थल पर पहुंच प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि शीशमबाड़ा में नियम कायदों को ताक पर रख प्लांट का निर्माण किया गया है। नदी के किनारे स्थापित इस प्लांट से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना तक दूभर हो गया है। क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मामले में प्रदेश सरकार का उदासीन रवैया हैरान करने वाला है। आधी-अधूरी तैयारियों के साथ शीशमबाड़ा में प्लांट को शुरू किया गया। कहा यदि दुर्गंध पर विराम नहीं लगता तो कांग्रेस भी क्षेत्र की जनता के साथ सड़क पर उतर आंदोलन चलाएगी। प्लांट से उठ रही दुर्गंध को हटाने के लिए सड़क से विधानसभा तक संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी, डॉ. इकबाल सिद्दकी, गिरीश पुनेठा, पूर्व प्रधान सेलाकुई विजयपाल बर्तवाल, राशिद पहलवान, गफ्फार, मोहम्मद आरिफ, गुलजार अहमद, गुलफाम जान, अकरम सलमानी, नीरज तिवारी, पारस थापा, एसएस नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें