फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना को लेकर देवाल में प्रदर्शन, लिंगड़ी में समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के मेलखेत और लिंगड़ी गांव में बन रही मेलखेत लघु जल विद्युत परियोजना शुरुआती दौर में ही विवादों में आ गई है। परियोजना के विरोध में जहां ब्लाक मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया, वहीं लिंगड़ी में ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर परियोजना को समर्थन दिया।
विज्ञापन

ब्लाक सभागार में केडी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोगों ने कहा कि मेलखेत जलविद्युत परियोजना के निर्माण से परियोजना के आसपास के गांवों की गौचर, पनघट की भूमि समाप्त हो रही है। यहां मेलखेत हाइड्रो पॉवर कंपनी परियोजना के लोगों को अपने प्रभाव में लेकर काम कर रही है। बैठक के बाद लोगों ने ब्लाक मुख्यालय पर परियोजना के विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में गौरव जोशी, दीपा जोशी, गणेश जोशी, मंजू परिहार, नंदी कुनियाल, गौरव खत्री, गोविंद राम सोनी, हरेंद्र सिंह, शीतल सिंह, बृजमोहन, भुवन सिंह आदि शामिल थे।
दूसरी ओर लिंगड़ी गांव के ग्रामीणों ने बोरागाड़ में बैठक में परियोजना का समर्थन किया। परियोजना निर्माण के लिए विकास संघर्ष समिति का गठन करते हुए पुष्कर भंडारी को अध्यक्ष बनाया गया। कहा गया कि परियोजना निर्माण के पहले चरण में लिंगड़ी गांव में सड़क बनाई जा रही है वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधरेगी। कहा कि कुछ बाहरी शरारती तत्वों की ओर से परियोजना का विरोध अपने निजी स्वार्थों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने परियोजना का विरोध करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। बैठक में सुजान सिंह, दान सिंह, जयबीर सिंह, गोपाल दत्त, आलम राम, बाली राम, सुरेशानंद, पान सिंह, पवन जोशी, बलवंत सिंह और श्याम सिंह आदि शामिल थे। बैठक के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम थराली को मामले में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें