फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने किया पौध रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। वन महोत्सव के तहत वन विभाग के कर्मियों, शिक्षकों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कर्णप्रयाग के जीजीआईसी, आदर्श विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल और हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी में वन विभाग के धनपुर रेंज के कर्मियों, शिक्षकों और छात्रों ने पौधरोपण किया। वन दरोगा एमएन निराला ने कहा कि पेड़ों की सुरक्षा से ही पर्यावरण संरक्षित रह सकता है। इस मौके पर जीजीआईसी की प्रधानाचार्य संगीता बिजल्वाण, निमीलिता नेगी, हरीश सिंह नेगी, सुभाष चमोली, आनंद मणी और दीपा देवराड़ी आदि मौजूद थे। नारायणबगड़ में पिंडर रेंज के वन कर्मियों ने पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर केवर के प्रधान नवीन सिंह नेगी, बेडुला के मुकेश टम्टा, वन क्षेत्राधिकारी बीएस परमार आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें