गोपेश्वर। थराली विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद अब भाजपा जिला संगठन ने डीसीबी (चमोली जिला सहकारी बैंक) अध्यक्ष की सीट कब्जाने के लिए जोर आजमाइश शुरू कर दी है। सहकारिता चुनाव के लिए संगठन ने चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है।
समिति में भाजपा चमोली जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, बदरीनाथ विधायक व संगठन के प्रदेश मंत्री महेंद्र प्रसाद भट्ट, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, चमोली जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रिपुदमन सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री बलवीर घुनियाल और जिला सहकारी बैंक के निदेशक गजेंद्र सिंह रावत को शामिल किया गया है। चमोली जिला सहकारी बैंक के अधीन चमोली व रुद्रप्रयाग में 80 समितियां और 28 बैंक शाखाएं हैं। सहकारिता चुनाव में समितियों के माध्यम से सदस्य चुने जाते हैं जो सहकारिता चुनाव में प्रतिभाग करते हैं।