ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
मिशन फिट इंडिया के तहत लाइन जीवनगढ़ निवासी सूबेदार राम बहादुर मल्ल अपने पांच साथियों के साथ मिल एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। सूबेदार राम अगले 15 दिनों में अपने साथियों के साथ हिमाचल और लद्दाक की 6000 मीटर से भी ऊंची छह चोटियों पर फतेह हासिल कर वहां भारत का झंडा बुलंद करेंगे। अब तक इतने कम समय में किसी ने भी छह चोटियों को एक साथ फतेह नहीं किया है। खास बात यह है कि इस टीम के सभी सदस्य उत्तराखंड से हैं। इस कार्य को पूरा करने के लिए टीम दो जुलाई को मनाली से रवाना हो चुकी है। इससे पहले भी सूबेदार राम हिमालय की कई ऊंची चोटियों पर अपने साथियों के साथ मिल उत्तराखंड का झंडा बुंलद कर चुके हैं। उनके साथ इस कार्य में मेजर रजनीश जोशी, लेफ्टिनेंट कर्नल हेम चंद्रा, मेजर अनुराग शाह, मनजीत रावत और सिना मेडल शामिल है।
सूबेदार राम ने बताया कि ऊंचाई की ओर बढ़ते हुए हवा में आक्सीजन की मात्रा कम होने लगती है। अममून 6000 मीटर की ऊंची चोटी चढ़ने में 15 दिन का समय लगता है, लेकिन इस बार टीम ने 15 दिन में 6000 मीटर से ऊंची छह चोटियों पर फतेह हासिल करने का लक्ष्य रखा है।