फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएफ पर स्कूटी बेचना मंहगा पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदार ने दिया फर्जी चेक, गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूूरो
डोईवाला। वेबसाइट के माध्यम से स्कूटी बेचना एक युवक को महंगा पड़ गया। खरीदार विक्रेता को नकली चेक देकर चंपत हो गया। इस बाबत पीड़ित की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन

हर्रावाला पुलिस चौकी प्रभारी ब्रजपाल ने बताया कि नकरौंदा क्षेत्र के शिवम पाल पुत्र महिपाल ने कुछ दिन पहले अपनी स्कूटी बेचने के लिए वेबसाइट पर विज्ञापन दिया था। जून मध्य में शिवम से वाहन खरीदने के लिए विजेंद्र पुत्र मनफूल निवासी कैनाल रोड देहरादून आया। 45 हजार में सौदा तय होने के बाद खरीदार विजेंद्र ने संबधित राशि का चेक दिया और दो तीन दिनों में कैश कराने का कहा। बैंक में चेक बाउंस हो गया। इसके बाद भुक्तभोगी ने कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान शनिवार शाम को आरोपी विजेन्द्र को राजपुर पुलिस ने पकड़ लिया। विजेंद्र शातिराना तरीके से ऐसे ही वाहन खरीदकर दूसरों को बेच देता रहा है। शिवम की स्कूटी भी उसने किसी को 32 हजार में बेच दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें