ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रेलवे रोड स्थित हरिचंद आदर्श बालिका इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में सीओ वीरेंद्र सिंह रावत ने 11वीं जूनियर राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने कई पदक हासिल किए हैं।
इंटरनेशनल सिटो रियो कराटे आर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। संस्था के मुख्य प्रशिक्षक विश्वनाथ राजपूत ने कहा कि उक्त प्रतियोगिता में ओम अनुज, प्रद्युम्न बिष्ट, राघव विश्नोई ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शुभम गुप्ता, प्रशांत सिंह, आर्यन रावत, सागर गर्ग, कुणाल कुमार ने कांस्य पदक जीता। संस्था की ओर से बेस्ट फाइटर का खिताब प्रद्युम्न बिष्ट को दिया गया है। राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में आयुष रावत ने स्वर्ण, सार्थक सेमवाल ने रजत पदक हासिल किए। कराटे बेल्ट परीक्षा में अक्ष नेगी, दीक्षार्थ जोशी, कृष नेगी, दिव्यांशु नौटियाल, संदीप कुमार, विदित कोहली, निहाल सिंह, कार्तिक शर्मा येलो बेल्ट, महेश नौटियाल, हर्षपाल, वंश पाल, विस्तार बहुगुणा, साहब सिंह, शुभम गुप्ता, ऑरेंज बेल्ट और ग्रीन बेल्ट जूनियर व सीनियर में प्रशांत सिंह, अमन जैन, प्रद्युम्न बिष्ट, सागर गर्ग ब्राउन बेल्ट सीनियर में विजेता रहे। इस अवसर पर निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, अरविंद जैन, सरोज डिमरी, राजकुमार अग्रवाल, विद्यावृत शर्मा, ऋषि मिश्रा, नवीन रयाल, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।