फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि की ओर से आयोजित शिविर में 172 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण --

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 172 लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मरीजों को निशुल्क दवा भी वितरित की गई।
विज्ञापन

रविवाव को विवि द्वारा उन्नत भारत मिशन के तहत जनता इंटर कालेज जामणाखाल में ग्रामीणों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। हिमालयन विवि जॉलीग्रांट व मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी के सहयोग से आयोजित शिविर में हड्डी, नेत्र, शिशु व स्त्री रोग विशेषज्ञ पांच चिकित्सकों व तीन टेक्नीशियन की ओर से शिविर में पहुंचे लोगों का निशुल्क शुगर जांच एवं ईसीजी आदि की गई। भारत अभियान प्रकोष्ठ के सह समन्वयक डा. प्रशांत कंडारी ने बताया कि शिविर में 38 रोगियों की शुगर जांच 64 रोगियों की नेत्र जांच व 9 की ईसीजी की गई। बताया कि गढ़वाल विवि की ओर से गोद लिए गए ग्राम पंचायत कठूड़, पोखरी, डोब, कलडुंग, कमेड़ा व जामणाखाल के ग्रामीणों की ओर से शिविर में बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल व सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. विनोद नौटियाल ने शिविर का निरीक्षण किया गया। मौके पर सीएमओ बीएस जंगपांगी, डा. राजन मोहन, डा. द िवाकर प्रताप, डा. हिना खान, डा. दीक्षा, डा. अभिजीत गुप्ता, रोहित नौटियाल, वाईएस रावत, भारत चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें