फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम जनता के हित में हो आरक्षण व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अखिल भारतीय समानता मंच ने आरक्षण व्यवस्था में सुधार करने की मांग और नौकरी के दौरान प्रमोशन में आरक्षण का विरोध किया है। मंच ने सरकार से आरक्षण व्यवस्था को सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए आम जनता के हित में लागू करने की पैरवी की है।
विज्ञापन

रविवार को अखिल भारतीय समानता मंच की सेवानिवृत्त सहायक अभियंता आरएस शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंच के सदस्यों ने वर्तमान में शासन की ओर से लागू की जा रही मनमानी आरक्षण व्यवस्था की निंदा की। उन्होंने कहा कि आरक्षण आम नागरिक के कल्याण के लिए होना चाहिए। उन्होंने प्रमोशन में आरक्षण व्यवस्था लागू करने की निंदा करते हुए इस पर पुनर्विचार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज में सभी वर्गों के अधिकार का ध्यान रखा जाना चाहिए। बैठक में तय किया गया कि मंच की प्रतिमाह बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर वाईएस पंवार, एनपी त्रिपाठी, आरपी नौटियाल, डा. सुदेश जुगरान, सचिन मेवाड़, एसएस बुटोला, नरेंद्र बिष्ट, जीत सिंह, डा. मयंक जोशी, सुबोध खंडूड़ी, आशीष, महावीर प्रसाद और अरुण उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें