फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम खाने से बेहोश हुए पांच बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

बरेली से काम के सिलसिले में ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचे एक परिवार के पांच बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ने से अफरा-तफरी हो गई। आनन-फानन परिजनों ने बेसुध हालत में बच्चों को एसपीएस सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां के चिकित्सकों ने बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए एम्स के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वेदुल रहमान निवासी बाकरगंज, तहसील फरीदपुर, जिला बरेली, यूपी परिवार के साथ ऋषिकेेश रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। परिवार के सभी सदस्य आम खा रहे थे। इस दौरान परिवार में शामिल पांच बच्चे उल्टियां करने लगे और बाद में बेहोश हो गए। आनन-फानन में परिजन बच्चों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी बच्चों को एम्स के लिए रेफर कर दिया। बच्चों में फैजान 3 वर्ष, आफरीन 6 वर्ष, शोएब अली 5 वर्ष, रिफा 2 व बबली 4 वर्ष शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों की तबियत आम पर लगे कार्बेट की वजह से बिगड़ी है। हालांकि परिवार के अन्य सदस्य ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें