अमिताभ बने हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। पतंजलि योगपीठ के हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट की शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें अमिताभ शाही को प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया। राजन बस्नेत को उपाध्यक्ष और वंदना बिष्ट को प्रदेश सचिव का पद दिया गया। इस मौके पर ट्रस्ट ने जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें कमला थापा को जिलाध्यक्ष और पूनम गुरुंग को उपाध्यक्ष बनाया गया। सरोज गुरुंग को सचिव और प्रभा शाह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
शुक्रवार को गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा में हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट के केंद्रीय मंत्री प्रेम क्षेत्री ने पत्रकारों को बताया कि जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में 26 मई को हुए भव्य कार्यक्रम में आचार्य बालकृष्ण ने हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की थी। क्षेत्री ने कहा कि गोरखाली समाज के लोग प्रत्येक क्षेत्र में देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। ट्रस्ट बच्चों की मदद कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएगा।
इस मौके पर गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पद्म सिंह थापा, उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, पूजा सुब्बा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, मंजू कार्की, उपासना थापा, कर्नल ईश्वर थापा, मीनू क्षेत्री, सुनीता क्षेत्री, गीता श्रेष्ठा, विनीता क्षेत्री, श्याम शाही, विजय शाह, सुनील थापा, राजेंद्र गुरुंग, हेमंत बराल आदि मौजूद रहे।
योग करेें, स्वस्थ रहें
हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट के केंद्रीय मंत्री प्रेम क्षेत्री ने कहा कि एक सर्वे के मुताबिक गोरखाली समुदाय के लोग अधिकतम 60 वर्ष तक ही जीवित रह पा रहे हैं। समाज के लोगों की आयु के औसत को बढ़ाने के लिए योग मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि योग से स्वस्थ रहा जा सकता है। इसके लिए जल्द ही प्रदेश में विभिन्न जगहों पर योग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
कोर कमेटी में किया इन्हें शामिल
बीके बराल, ऊषा राना, मधु खनाल, शालिनी शाही, माया पंवार, सीमा शाही व कमला पंत को कोर कमेटी में शामिल किया गया। जबकि कविता क्षेत्री को नयागांव, अनारवाला, मीनू आले ठाकुरपुर, विमला शाही और सविता क्षेत्री को इंद्रानगर, विनीता क्षेत्री और पुष्पा क्षेत्री को नागथात, चांदमारी, संध्या थापा और घनीमाया को ठकुरी, मोथरोवाला का शाखा अध्यक्ष बनाया गया।