फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेलाधिकारी से लगाई तीर्थनगरी में पार्किंग की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

विश्व विख्यात तीर्थनगरी ऋषिकेश में पार्किंग की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। इसके कारण यहां आने वाले पर्यटक वाहनों को पार्क करने में दिक्कतें पेश आती हैं। मुख्य मार्गों के किनारे वाहनों को पार्क करने से जाम लगता है। चारधाम बस ट्रांजिट कंपाउंड में पर्यटक वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान उपलब्ध है, लेकिन यहां जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत और राज्य सरकार व जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण सैकड़ों अवैध खोखों का कब्जा है।
विज्ञापन

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी हर गिरि के माध्यम से कुंभ मेलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में तीर्थक्षेत्र में देश-विदेश से करीब डेढ़ करोड़ से अधिक सैलानी पहुंचने का जिक्र करते हुए पर्यटकों व स्थानीय जनता के लिए पार्किंग की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने का जिक्र है। जिसके चलते लोगों को मजबूरन वाहनों को मुख्य मार्गों के किनारे पार्क करना पड़ता है, जिससे यातायात अवरुद्ध होता है और जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा पार्किंग के अभाव में यात्रियों के नगर में नहीं रुकने से स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा हरिद्वार मार्ग स्थित कूड़ा डंपिंग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ्ट कराकर खाली भूखंड पर डबल स्टोरी पार्किंग का निर्माण का सुझाव दिया है। इस मौके पर हितेंद्र पंवार, हरीश आनंद, सुरेश चंद, दलजीत सिंह, मनीष अग्रवाल, मोहन गुप्ता, भारत भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें