फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-दुनिया के लोगों ने अंधेरे में काटी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थक्षेत्र लक्ष्मणझूला व समीपवर्ती क्षेत्रों में जुटे देश-दुनिया के लोगों को बुधवार रात घुप अंधेरे में काटनी पड़ी। वजह है ऊर्जा निगम की मनमानी। क्षेत्र में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली गुल हो गई थी। बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार दोपहर बाद बामुश्किल बहाल हो पाई।
बिजली गुल होने से नरेंद्रनगर ब्लॉक की दोगी पट्टी के दर्जनों गांवों में भी अंधेरा छाया रहा। उधर ऋषिकेश नगर क्षेत्र, मुनिकीरेती व तपोवन आदि इलाकों में भी लोगों को दिन और रात ऊर्जा निगम की मनमानी से दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वर्गाश्रम के जौंक निवसी संतोष रावत, भगतराम अरोड़ा, सुंदर सिंह, बंशीलाल नौटियाल, डॉ. नारायण सिंह रावत, गंगा सिंह, धर्म प्रसाद, मनोज पयाल, लक्ष्मणझूला के विजय धाकड़, राजेंद्र सिंह, रमेश भंडारी, मनोज डोबरियाल, राजीव अग्रवाल, संजीव, मोर सिंह चौहान, केदार नेगी, मदन सिंह, जगदीश सिंह आदि ने बताया कि तीर्थक्षेत्र में बीते बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे लाइट गुल हो गई थी। इसके बाद बिजली बहाल नहीं हो पाई। बिजली गुल होने से नरेंद्रनगर प्रखंड की दोगी पट्टी के गूलर, व्यासी, बुगाला, लोरसी, लोयल, मुंडाला, नाई, सस्मण, मिंडाथ, गंगलसी, बडीर, घिगुड़, भैरगिड, बांसकाटल, कखूर, टिपरी, भांगला, क्यारा, जमोला समेत कई दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग पूरी रात गरमी व उमस के चलते सो नहीं पाए। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर दिन व रात के समय कभी भी बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

वहीं मुनिकीरेती विद्युत उपखंड अधिकारी सौरभ चमोली ने बताया कि बीते बुधवार की रात 33 केवी वीरभद्र लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। उन्होंने बताया कि लाइन में कई जगह इंसुलेटर फटने व पेड़ गिरने के कारण फॉल्ट आया। रात ढाई बजे तक लाइन को दुरुस्त करने का कार्य किया गया, लेकिन पूरी लाइन के जंगली इलाके से गुजरने के चलते पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो पाई। लिहाजा तड़के लाइन दुरुस्त करने का कार्य दोबारा शुरू किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें