फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों से बदसलूकी पर बिफरा प्रधान संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

यमकेश्वर प्रखंड की ग्रामसभा जोग्याणा के प्रधान और महिलाओं के साथ शराब की दुकान को लेकर एसडीएम द्वारा की गई बदसलूकी पर ग्राम प्रधान संगठन यमकेश्वर गुस्से में है। संगठन से जुड़े प्रधानों ने मोहनचट्टी में एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से तत्काल उनके निलंबन की मांग की। ऐसा नहीं करने पर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन यमकेश्वर के अध्यक्ष दिनेश भट्ट की अगुवाई में विभिन्न ग्रामसभाओं के प्रधान मोहनचट्टी में एकत्र हुए। उन्होंने जोग्याणा के प्रधान रविंद्र सिंह बिष्ट के कार्यालय में बैठक की। इस दौरान प्रधान और महिलाओं के साथ एसडीएम यमकेश्वर कमलेश मेहता द्वारा बदसलूकी की घटना की निंदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के बाहर प्रधानों ने एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेेबाजी की। कहा कि प्रशासन का काम आमजन के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराना है, न कि अवैध रूप से शराब के ठेकों को खुलवाना। इस बाबत एक प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसे मंगलवार को यमकेश्वर विधायक के माध्यम से सीएम को भेजा जाएगा। प्रदर्शनकारियों में संगठन के उपाध्यक्ष प्यारेलाल रणाकोटी, ग्राम प्रधान शांत देवी, विधाता देवी, मीनाक्षी देवी, राजेश्वरी देवी, सुनीता देवी, सुरमा देवी, ऊना देवी, सुंदरी देवी, यशोदा देवी, पवित्रा देवी, राजपाल राणा, मुकेश देवरानी, गुलाब सिंह पंवार, रविंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें