फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जुलाई से कार्य बहिष्कार करेंगे रोडवेजकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर अगले माह आठ जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। परिषद का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों लेकर लगातार परिवहन निगम व सरकार से मांग की जा रही है, मगर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। सोमवार को परिषद के शाखा अध्यक्ष ओमपाल सिंह मलिक की अध्यक्षता में परिषद की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि बीती 14 जून को रोडवेज कर्मचारियों की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम को मांगपत्र प्रेषित किया गया था।
विज्ञापन

इसमें मुख्य तौर पर विशेष श्रेणी, संविदा और नियमित सभी कर्मचारियों को समय से वेतन भुगतान, समान कार्य समान वेतन, मृतक आश्रितों को पूर्व की भांति निगम में समायोजित करने आदि मांगें शामिल थी। उन्होंने चेताया कि लंबे अरसे से लंबित प्रकरणों का यदि सात जुलाई तक समाधान नहीं किया गया तो प्रांतीय परिषद के आह्वान पर ऋषिकेश शाखा के सभी कर्मचारी आठ जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। इस अवसर पर सोरेन सिंह, प्रदीप कुमार, मदन पाल, वीरेश त्यागी, महेंद्र सिंह, आशू कुकरेती, अर्जुन सिंह, राकेश चमोली, रणपाल सिंह, कृपाल सिंह, सुभाष कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें