ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। श्यामपुर स्थित दून इंस्टीट्यूट खेल मैदान में आयोजित द्वितीय बैट्स एंड बॉल्स ग्रुप्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल ब के तहत हुए मुकाबलों में जीएसआर व पुरोहित एकेडमी ने जीत दर्ज कराई।
बुधवार को दूसरे दिन का मैच जीएसआर क्रिकेट एकेडमी, देहरादून व दून स्टार्स के मध्य खेला गया। जिसमें जीएसआर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 313 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी दून स्टार्स की टीम 21.3 ओवर में 81 रन पर आउट हो गई। जीएसआर क्रिकेट एकेडमी ने मुकाबला 232 रन से जीत लिया।
वहीं दूसरा मैच पुरोहित क्रिकेट एकेडमी व आरएस क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया। जिसमें पुरोहिट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बलेबाजी करते हुए 25.3 ओवर में 141 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी आरएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 23.2 ओवर में 107 रन पर आउट हो गई। पुरोहित क्रिकेट एकेडमी ने मैच 34 रन से जीत लिया। जीएसआर क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी विक्रांत व पुरोहित क्रिकेट एकेडमी के हिमांशु मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। इस मौके पर धनपाल खरोला, अमित शर्मा, मान सिंह तोपवाल, प्रोसेनजीत, राइडर, रविंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।