ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शिमला बाईपास स्थित आर्यन एकेडमी में चल रहे पहले समर कैंप का समापन बुधवार को धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि अश्वनी चौधरी और डॉ. संजय भारती ने खिलाड़ियों को टी-शर्ट व प्रमाण-पत्र वितरित किए। इसी क्रम मेें समापन समारोह में आए अभिभावक ों ने उत्तराखंड में क्रिकेट संचालन समिति गठित होने पर के क काटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर एकेडमी के चेयरमैन राकेश धूलिया, निदेशक पंकज धूलिया व आर्यन क्रिकेट एकेडमी के सदस्य मौजूद रहे।