फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से जूझ रहे घुघताणी तल्ली के दर्जनों परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

तपोवन स्थित घुघताणी तल्ली की ग्रामीण महिलाओं ने जलकल अभियंता से क्षेत्र में चली आ रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने विभाग से ग्रामीण क्षेत्र में दो इंच की पाइप लाइन बिछाने को कहना है। मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता उर्वशी राजपूत के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाएं जल संस्थान कार्यालय पहुंचीं और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने जलकल अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
बताया कि कई वर्षों से घुघताणी तल्ली में लगभग 60 परिवार पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। इसकी वजह गांव में वर्षों पुरानी कम क्षमता की लाइन को अपग्रेड नहीं किया जाना बताया। महिलाओं ने बताया कि विभाग द्वारा कई साल पहले क्षेत्र में पौने इंच की पाइप लाइन बिछाई थी, मगर वर्तमान में क्षेत्र में आबादी का घनत्व कई गुना अधिक बढ़ गया है। इस क्षेत्र में कई होटल, आश्रम स्थापित हो चुके हैं, जोकि पेयजल लाइन पर टुल्लू पंप लगाकर सारा पानी खींच लेते हैं। ऐसे में अन्य ग्रामीण क्षेत्र तक लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विभाग ने क्षेत्र में दो इंच की पाइप लाइन बिछाकर महज तीन घरों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। जबकि संपूर्ण गांव में पेयजल लाइन की क्षमता बढ़ाने के लिए दो इंची लाइन बिछाई जानी चाहिए, जिससे सभी प्रभावित परिवारों को पेयजल का लाभ मिल सके। प्रदर्शनकारियों में विनीता उनियाल, रीता ठाकुर, लक्ष्मी रावत, पुष्पा देवी, सुलोचना देवी, विनीता उनियाल, ज्ञान सिंह पुंडीर, भरत सिंह, दीपा देवी, मुन्नी देवी, गोदांबरी देवी, रूपा देवी, रेखा नेगी, अनीता ठाकुर, सतेश्वरी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें