ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश/मुनिकीरेती ।
जिला व नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, शिवमोहन मिश्र, अरविंद जैन, प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, गोविंद सिंह रावत, विमला रावत, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, अब्दुल रहमान, मुमताज हाशिम, तनबीर सिंह, वेदांत सारस्वत, नंद किशोर जाटव, वेद प्रकाश धींगड़ा, प्रदीप जैन, संजय शर्मा, अमित पाल, आशु वर्मा, हरिराम वर्मा, दीपक ध्यानी, राजेश शाह, प्रवीन गर्ग, कृष्ण पाल, सूरज भट्ट, रितु कश्यप, ऋषभ कुमार, सुरेश नेगी आदि मौजूद थे।
उधर, नगर कांग्रेस कमेटी मुनिकीरेती ढालवाला की ओर से प्राचीन शत्रुघ्न मंदिर नाव घाट पर राहुल गांधी के जन्मदिन पर मोक्षदायिनी गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से उनके दीर्घायु की प्रार्थना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज द्विवेदी, दिनेश व्यास, दिनेश भट्ट, अजय रमोला, राजेश थलवाल, विनोद सकलानी, मनन द्विवेदी, ऋतिक कुमार, राधेश्याम, लक्ष्मण राजभर, छांगुर प्रसाद, भगवती उनियाल, पद्मा सेमवाल, सुषमा नौटियाल, दिनेश सकलानी, हरीश बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
शहीद विकास गुरुंग की स्मृति में रोपा पौधा
कांग्रेस कमेटी की ओर से शहीद विकास गुरुंग की स्मृति में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में रुद्राक्ष का पौधरोपण किया गया। इस दौरान अमर बलिदानी विकास गुरुंग को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने कहा कि शहीद विकास गुरुंग के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।