फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गंतव्य को जाने के लिए लंबी पैदल दूरी नहीं नापेंगे सोल पट्टी के वाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट (चमोली)। गंतव्य तक जाने के लिए सोल पट्टी के ग्रामीणों को लंबी पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोल पट्टी के करीब सौ गांवों को सुतोल-कनोल-वाण (15 किलोमीटर) और बंगाली रुईसाण (14 किलोमीटर) सड़क की सौगात दी। इन सड़कों के निर्माण से थराली और घाट विधानसभा की करीब 25 हजार की आबादी सड़क से जुड़ जाएगी। अभी तक सोल पट्टी के डुंगरी, बुरसोल, रतगांव, कोलपुरी, रुईसाण, भूमियापानी और गेरुड़ गांव के ग्रामीण सड़क तक पहुंचने के लिए करीब छह किलोमीटर पैदल दूरी तय करते हैं।
विज्ञापन

विधानसभा थराली के सौ से अधिक गांवों की करीब 25 हजार की आबादी आज भी सड़क सुविधा के लिए मीलों पैदल दूरी नाप रही है। मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुतोल-कनोल-वाण और बंगाली-रुईसांण सड़क निर्माण के शासनादेश जारी कर दिए हैं साथ ही बूरा-आला-जोखना-सितेल और सितेल-लेटाला-प्राणमती-बडगुना सड़क के शासनादेश भी जारी कर दिए हैं। वहीं गोपेश्वर महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रताप राम, दीपक रौतेला, दिलवर सिंह, श्याम सिंह, राजा मैंदोली, संध्या देवराड़ी का कहना है कि लंबे समय से ग्रामीण सड़क सुविधा के लिए संघर्षरत थे। गांव में सड़क पहुंचने से ग्रामीणों की पैदल आवाजाही की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें